अरुणाचल प्रदेश में थलसेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलटों की जान गई

हिमशिखर खबर ब्यूरो

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। यह हेलीकॉप्टर बोमडिला के पास उड़ान भर रहा था, इसी दौरान यह क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार दो पायलट की मौत हो गई है। सेना के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है। उड़ान भरने के कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर सुबह 9.15 क्रैश हो गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी मिली थी की यह हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। यह हादसा मंडाला के पास हुआ है। हेलीकॉप्टर के मलबे और पायलट के शव की तलाश के लिए ऑपरेशन को लॉन्च किया गया। रिपोर्ट की माने तो लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर इस हेलीकॉप्टर में सवार थे, यह चीता हेलीकॉप्टर सेंगी से मिसामारी जा रहा था, इसी दौरान यह क्रैश हो गया। इस क्रैश में जिन दो पायलट की मौत हुई है, उनकी पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर जयंत ए के तौर पर हुई है।