ऋषिकेश

Uttarakhand

मोक्षदायिनी मां गंगा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए उत्तराखंड में डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन मर्यादा चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रतिबंधित गंगा तटों और घाटों पर नहाना वर्जित है। गंगा किनारे मांस मदिरा के सेवन पर भी कड़ी रोक लगाई गई है। इस संबंध में लगातार पर्यटकों को सोशल मीडिया और सूचना पट्ट के माध्यम से आगाह भी किया जा रहा है। फिर भी पर्यटक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस बार लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने गाजियाबाद दिल्ली रुद्रप्रयाग और देहरादून के सात पर्यटकों को गंगा किनारे नशा करके हुड़दंग करने के दौरान गिरफ्तार किया है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मर्यादा के तहत लगातार पुलिस गश्त कर मां गंगा की पवित्रता को ठेस पहुंचाने वाले पर्यटकों की निगरानी कर रही है। रविवार को गोवा बीच पर अलग-अलग राज्यों के सात पर्यटक नशे में गंगा किनारे हुड़दंग मचाते हुए पकड़े गए।