आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रदेश सरकार की दो योजनाओं का लोकार्पण व एक योजना का शिलान्यास करेंगी। साथ ही उनका केंद्र सरकार की प्रदेश में शुरू की गई तीन योजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

राष्ट्रपति मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी और दून विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर इन दिनों शासन व जिला स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ दिसंबर की शाम दो दिवसीय दौर पर उत्तराखंड पहुंचेंगी। पहले दिन वह देहरादून राजभवन में प्रदेश सरकार द्वारा पिथौरागढ़ में बनाए गए 200 बेड के अस्पताल व काशीपुर के ग्रामीण हाट का लोकार्पण करने के साथ ही चंपावत, मोतीनगर, हल्द्वानी और रुद्रपुर के जिला अस्पतालों में 50-50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास करेंगी।