छुट्टी लेकर घर आ रहा सेना का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश जारी

देहरादून:  जम्मू कश्मीर से छुट्टी लेकर घर आ रहा एक सेना का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में देहरादून से लापता हो गया है। परिजनों ने आईएसबीटी पुलिस चैकी में जवान के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Uttarakhand

वहीं गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। आईएसबीटी चैकी इंचार्ज राजीव धारीवाल ने बताया कि सेना के जवान का नाम भजन सिंह (24) है, जो जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात हैं।

मूलरूप से पैठाणी पौड़ी के रहने वाले भजन सिंह तीन फरवरी को छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। वो सात फरवरी को देहरादून पहुंचे.जानकारी के अनुसार भजन सिंह जम्मू कश्मीर ड्यूटी पर तैनात था।

इसी फरवरी माह के पहले हफ्ते वह अपनी यूनिट से छुट्टी लेकर पौड़ी गढ़वाल अपने घर के लिए निकला था। पुलिस के अनुसार 7 फरवरी को भजन सिंह देहरादून  पहुंचा।

Uttarakhand Uttarakhand

जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने फौजी भजन सिंह के फोटो को अलग-अलग स्थानों में चस्पा कर तलाश और छानबीन शुरू कर दी है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

थाना पटेल नगर पुलिस के मुताबिक लापता फौजी के परिजनों द्वारा बताया गया कि भजन सिंह के छुट्टी लेकर घर आने की सूचना उन्हें नहीं थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश जारी है।