स्मार्ट बस में करें सफर, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शुभारंभ

 देहरादून:  राजधानी देहरादून में आप आज से स्मार्ट बस में सफर कीजिए। जी हां, शहर में आज से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है।

Uttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिलाराम चैक से स्मार्ट बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

देहरादून स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहली स्मार्ट बस आईएसबीटी से राजपुर रोड के बीच चलेगी।

उन्होंने बताया कि जैसे ही अन्य बस आएंगी, उन्हें अन्य रूटों पर लगाया जाएगा।

इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह समेत योजना के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Uttarakhand Uttarakhand

राजधानी देहरादून में ई-बसों से सवारी, सामान्य सिटी बसों के मुकाबले जरा महंगी पड़ेगी।

राज्य परिवहन प्राधिकरण ने राजधानी में ई-बसों के लिए किराये की दरें तय कर दी हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इसके तहत न्यूनतम किराया 10 रुपये रखा गया है जबकि सिटी बसों का न्यूनतम किराया सात रुपये है।