विवाहिता ने पुल से अलकनंदा नदी में लगाई छलांग, मौत

श्रीनगर:  कीर्तिनगर बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता ने पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी।

Uttarakhand

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को नदी से बाहर निकाला, लेकिन हॉस्पिटल ले जाते समय विवाहिता ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय विवाहिता महिला ने पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नदी से निकाला गया।

जिसके बाद महिला को हॉस्पिटल के लिए भेजा गया, लेकिन विवाहिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Uttarakhand Uttarakhand

वहीं बेस अस्पताल में तैनात डॉक्टर रोहित ग्रोवर ने बताया कि महिला को 108 से अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल लाने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

वहीं कोतवाल कीर्तिनगर कमल मोहन ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने महिला का पंचनामा व पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी. घटना की जांच की जा रही है और महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं मृतक महिला जाखधार की रहने वाली थी।