मेलाधिकारी दीपक रावत ने हर की पौड़ी पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम का किया उद्घाटन

हरिद्वार: मेलाधिकारी दीपक रावत ने सोमवार को महिला दिवस के अवसर पर टाटा शक्ति द्वारा हर की पौड़ी पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम (शक्तिशाली कवच) का उद्घाटन किया।

Uttarakhand

इस अवसर पर मेलाधिकारी ने कहा कि आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर टाटा शक्ति द्वारा कुम्भ क्षेत्र के विभिन्न घाटों के लिये 50 चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध कराई है, जो एक अच्छी पहल है, इसका हम स्वागत करते हैं। हमारा प्रयास है कि हम एक वुमेन फ्रेंडली कुम्भ कराएं, इस ओर यह एक बहुत अच्छा कदम है तथा हम एक वुमेन फ्रेंडली कुम्भ का मैसेज देने में कामयाब होंगे।

उन्होंने कहा कि चेंजिंग रूम लगने से महिलाओं को काफी सुविधा होगी। उन्होंने स्थापित

Uttarakhand Uttarakhand

किए गए चेंजिंग रूम की सुविधाओं को परखा और चेंजिंग रूमों की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि टाटा शक्ति की और से महाकुम्भ में लगभग 50 लेडीज चेंजिंग रूम विभिन घाटों पर लगाए गए हैं। ये चेंजिंग रूम शीशा, स्टूल, डस्टबीन, हैंगर और बुजुर्गों के लिए हैंडल आदि की सुविधाओं से युक्त हंै। इनके निर्माण में टाटा शक्ति व वामा शीट का उपयोग किया गया है, जो कि सालों साल चलती है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इस अवसर पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित एकल विद्यालय संगठन संस्था की उत्तराखंड उपाध्यक्ष रमा गुंसाई, टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर पवन लोधी, टाटा शक्ति के उत्तराखंड के डिस्ट्रिब्यूटर बिहानी इंटरनेशनल प्रा.लि. के मैनेजर बिहारी लाल चोमवाल व स्थानीय डीलर बालाजी आयरन स्टोर के मालिक दीपक मणि गुप्ता, गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट के संरक्षक संजय वर्मा, भाजपा नेत्री अनीता वर्मा, लाल माता वैष्णों देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास, व्यापारी नेता राजू वधावन आदि मौजूद थे।