लोनिवि की लंबित सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए

ऋषिकेश; विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु को निर्देशित करते हुए कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग से जो भी लंबित सड़क मार्ग है उसे शीघ्र पूरा किया जाए।

Uttarakhand

श्री अग्रवाल ने कहा है कि जिन सड़क मार्गो की अभी तक वित्तीय स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है उन्हें शीघ्र स्वीकृत प्रदान की जाएंस  श्री अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु से कहा है कि मोटर मार्ग किसी भी क्षेत्र की जीवन रेखा होती है  उसे सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है।
उन्होंने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अनेक आंतरिक सड़क मार्गो पर कार्य चल रहा है परंतु अभी भी अनेक ऐसे क्षेत्र है जहां पर सड़क मार्गों का डामरीकरण होना है।

श्री अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के डामरीकरण के लिए शेष रहे सड़क मार्गो  का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को आश्वस्त करते हुए कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के जो भी सड़क मार्ग डामरीकरण के लिए रह गए हैं उनका कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।