दुःखद : अरुणाचल प्रदेश में कठुड़ी गांव के आईटीबीपी जवान की हार्ट अटैक से मौत

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो

नई टिहरी

अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान कठुडी गांव के आईटीबीपी के एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार को जवान का पार्थिव शरीर गजा पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद शिवपुरी स्थित घाट में जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Uttarakhand Uttarakhand

विकासखण्ड नरेंद्रनगर के ग्राम पंचायत रौंदेली के कठुड़ी गांव निवासी कमल सिंह नेगी (52 वर्ष) पुत्र बेताल सिंह नेगी अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर पर तैनात थे। परिवार के लोगों ने बताया कि 9 जून को ड्यूटी के दौरान देश की रक्षा करते समय हार्ट अटैक होने से कमल सिंह का आकस्मिक निधन हो गया।

मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। शनिवार को जब आईटीबीपी के वाहन से उनका शव गजा स्थित आवास पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। माता संपत्ति देवी और धर्मपत्नी सुषमा देवी रो-रोकर बेसुध हो गई। बुजुर्ग पिता बेताल सिंह के आंखों से अश्रुधारा रूकने का नाम नहीं ले रही थी। वहीं कमल सिंह नेगी की तीन लड़कियां और पुत्र भी सुबकते रहे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष सहित आस-पास के लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच गए। जवान का पूरे राजकीय सम्मान के साथ ऋषिकेश शिवपुरी स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर गजे सिंह नेगी, विजय सिंह नेगी, पूरण सिंह नेगी, उत्तम सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, मकान सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह, चतर सिंह और आईटीबीपी के अधिकरी आदि थे।