नरेंद्रनगर : जरूरतमंदों के लिए सहारा बना ‘संजीवनी मित्र समूह’, गांव-गांव बांट रहा राशन

Uttarakhand

नई टिहरी।

कोरोना वायरस के चलते कोरोना कर्फ्यू की वजह से कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। बिगड़ी परिस्थिति के चलते कई लोगों के पास राशन नहीं है। ऐेस में कई लोग जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में खाड़ी क्षेत्र में भी संजीवनी मित्र समूह खाड़ी की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।

Uttarakhand Uttarakhand

कोरोना के संकट काल में दिहाड़ी मजदूरों और गरीब-जरूरतमंद परिवारों के सामने खाद्यान्न की समस्या दूर करने के लिए खाड़ी क्षेत्र के युवा आगे आए हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी ने स्थानीय लोगों को साथ जोड़कर संजीवन मित्र समूह बनाया है। अनिल भंडारी ने बताया कि शैलेंद्र पंवार, अरविंद कोठियाल, शीशपाल सजवाण, सुरजीत रौतेला, रविंद्र सजवाण, सुनील रौतेला, नरेंद्र नेगी, महावीर सिंह रौतेला, प्रधान राजवीर भंडारी आदि लोगों के साझा सहयोग से जन सेवा के कार्य को अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

यह समूह पिछले एक माह से नरेंद्रनगर के ग्रामीण अंचलों में लोगों की सेवा कर रहा है। अब तक संजीवनी मित्र समूह दो सौ अधिक परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध करा चुका है। अनिल भंडारी ने बताया कि समूह के सदस्य ही अपने-अपने स्तर पर स्वयं सेवक की भूमिका निभाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। अभी तक कुड़ी, स्वीर, खाड़ी, गजा, चाका क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा जा चुका है। अनिल कहते हैं कि देश के विपदा काल में हमें जनता की सेवा करने का मौका मिला है। भविष्य में भी मौका मिलने पर इसी तरह जनसेवा का कार्य किया जाता रहेगा।