कोरोना के मामलों में आज इजाफा हुआ या कमी आई? पॉजिटिविटी और रिकवरी दर कितनी है? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Uttarakhand

नई दिल्ली

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 25,467 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज अब घटकर 3,19,551 हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 39,486 लोग ठीक भी हुए, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,17,20,112 हो गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 3,19,551 है, जो कि 156 दिनों में सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.55 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 39,486 रोगी स्वस्थ हुए। अभी तक कुल 50.93 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं। 

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा आज सुबह आठ बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 58.89 करोड़ (58,89,97,805) के पार पहुंच गया है।

Uttarakhand Uttarakhand

आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,53,692
दूसरी खुराक 82,32,742
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,07,076
दूसरी खुराक 1,26,40,318
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 22,03,32,468
दूसरी खुराक 2,03,29,375
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 12,34,70,622
दूसरी खुराक 4,93,70,668
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 8,33,38,747
दूसरी खुराक 1,03,53,692
कुल 58,89,97,805