मिशन सागर : भारतीय नौसेना का जहाज ऐरावत चिकित्सा सामान देने के लिए इंडोनेशिया  पहुंचा

नई दिल्ली

Uttarakhand

भारतीय नौसेना का लैंडिंग शिप टैंक (बड़ा) आईएनएस ऐरावत आज इंडोनेशिया के जकार्ता में तंजुंग प्रियक पोर्ट पर 10 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) कंटेनर देने के लिए पहुंचा। इंडोनेशिया सरकार द्वारा कंटेनरों की आवश्यकता जताई गई थी जिसके आधार पर आईएनएस ऐरावत द्वारा यह डिलिवरी की गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(1)T91D.jpeg

इंडोनेशिया में जहाज से चिकित्सा का सामान उतरने का काम पूरा होने पर,चल रहे मिशन सागर के हिस्से के रूप में, आईएनएस ऐरावत इस क्षेत्र के अन्य मित्र देशों को चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करना जारी रखेगा।

Uttarakhand Uttarakhand

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(3)6N4J.jpeg

आईएनएस ऐरावत को जल और स्थल पर संचालन करने के लिए प्राथमिक भूमिका के साथ एचएडीआर मिशन करने के लिए भी बनाया गया है। आईएनएस ऐरावत पूर्व में हिंद महासागर में विभिन्न राहत प्रयासों का हिस्सा रहा है। इससे पहले इसी जहाज ने चिकित्सा सहायता को ट्रांस-शिप किया था और 24 जुलाई 2021 को इंडोनेशिया को 05 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) कंटेनर (100 मीट्रिक टन) और 300 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर सौंपे थे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

भारत और इंडोनेशिया एक मजबूत सांस्कृतिक विरासत से बंधे हुए हैं और दोनों देश के बीच बेहतरीन साझेदारी हैं। दोनों देश एक सुरक्षित भारत-प्रशांत क्षेत्र की दिशा में समुद्री क्षेत्र में एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों देशों की नौसेनाएं नियमित रूप से द्विपक्षीय अभ्यास और समन्वित पहरेदारी भी करती हैं।