राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 26 अगस्त से चार दिन का उत्तर प्रदेश दौरा, यह है पूरा कार्यक्रम

 

Uttarakhand

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 से 29 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वे लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या जायेंगे . राष्ट्रपति भवन के बयान में यह जानकारी दी गई है. राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, ‘‘राष्ट्रपति अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान श्री राम मंदिर के निर्माण स्थल का भी दौरा करेंगे और वहां पूजा करेंगे.’’

 

राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद 26 से 29 अगस्त, ये 21 तक उत्तर प्रदेश (लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या) के दौरे पर रहेंगे।

राष्ट्रपति 26 अगस्त, 2021 को लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

Uttarakhand Uttarakhand

राष्ट्रपति 27 अगस्त, 2021 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल में एक सभागार का उद्घाटन करेंगे। उसी दिन वे लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के 26वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे।

राष्ट्रपति 28 अगस्त, 2021 को गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

राष्ट्रपति 29 अगस्त, 2021 को ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या जाएंगे, जहां वे उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं में तुलसी स्मारक भवन का जीर्णोद्धार/निर्माण और नगर बस स्टैंड एवं अयोध्या धाम का विकास शामिल है। राष्ट्रपति अपनी अयोध्या यात्रा के समापन से पहले श्री राम मंदिर के निर्माण स्थल का भी दौरा करेंगे और वहां पूजा करेंगे।