सरदार इकबाल सिंह लालपुरा ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला

नई दिल्ली

Uttarakhand

सरदार इकबाल सिंह लालपुरा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की उपस्थिति में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।

इस अवसर पर नकवी ने सरदार इकबाल सिंह लालपुरा को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन, सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्रों में उनका विशाल अनुभव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” की प्रतिबद्धता को मजबूत करने में सहायक होगा।

उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए सरकार के प्रयासों ने जमीनी स्तर पर परिणाम दिखाए हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

नकवी ने कहा कि सरकार ने एसआईटी का गठन कर 1984 के दंगों के पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित किया है।

मंत्री ने आगे कहा कि करतारपुर गलियारे की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है और सरकार ने “गुरुद्वारा सर्किट ट्रेन” शुरू करने का भी फैसला किया है जो यात्रियों को देशभर में तीर्थयात्रा पर ले जाएगी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

लालपुरा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें लोगों की सेवा करने का मौका दिया है और वे समाज की सेवा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।