साध्वी भगवती सरस्वती लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के हस्ताक्षर किया गया प्रशस्ति पत्र प्रदान

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन की साध्वी डा. भगवती सरस्वती (पीएचडी) अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव, ग्लोबल इंटरफेथ वॉश एलायंस एवं अध्यक्ष, डीवाइन शक्ति फाउंडेशन, विगत 25 वर्षो से परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश, हिमालय से विश्व में स्वयंसेवी सेवायें प्रदान कर रही हैं।

डा. साध्वी भगवती सरस्वती को स्वयंसेवी सेवाओं के प्रति आजीवन प्रतिबद्धता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सम्मानित किया गया। लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार अमेरिका और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं।

साध्वी भगवती सरस्वती 25 साल पहले स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद जब पीएचडी कर रहीं थी भारत आई थीं। वे विगत 25 सालों से बच्चों, महिलाओं, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों, गंगा माँ और सभी जल निकायों, पर्यावरण और हर जाति, धर्म, रंग, पंथ और प्रजातियों के सभी प्राणियों के लिए निस्वार्थ सेवा कर रही हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

साध्वी भगवती सरस्वती परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष और कई धर्मार्थ फाउंडेशनों के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज की शिष्या हैं। उनके द्वारा मानवता और प्रकृति को समर्पित कई दिव्य सेवायें संचालित है।

अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा स्वयंसेवी सेवा पुरस्कार उन व्यक्तियों, परिवारों और समूहों को मान्यता देता है जिन्होंने जीवन में एक निश्चित मानक हासिल किया है। साध्वी को स्वयंसेवी सेवाओं हेतु पुरस्कार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा हस्ताक्षर किया गया प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

हाल ही में साध्वी का बेस्टसेलिंग पुस्तक, ‘हॉलीवुड टू द हिमालय’ भी अगस्त में कैलिफोर्निया स्थित इनसाइट एडिशन द्वारा प्रकाशित किया गया था, जिसमें उन्होंने बताया कि खुद को और हमारी इस दुनिया को बेहतर करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए ‘निस्वार्थ सेवा’ एक अद्भुत और महान शक्ति है।