विधानसभा चुनाव 2022 : पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखीराम जोशी ने भरी सियासी हुंकार, टिहरी सीट पर जताई अपनी दावेदारी

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखी राम जोशी ने भी चुनाव में अपनी दावेदारी रखी है।


हिमशिखर खबर ब्यूरो।

Uttarakhand

पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखी राम जोशी ने भाजपा के टिकट पर टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकी है। इसके लिए उन्होंने आज भाजपा जिलाध्यक्ष के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

टिहरी के पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जोशी ने यहाँ आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और जनता की मांग पर उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया है। उन्होंने संगठन पर विश्वास जताते हुए कहा कि जन भावनाओं को देखते हुए पार्टी उन्हें टिकट जरूर देगी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बताते चलें कि भाजपा को टिहरी जिले में खड़ा करने में लाखी राम जोशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।