भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आंतरिक सुरक्षा वार्ता का आयोजन

नई दिल्ली

Uttarakhand

भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आंतरिक सुरक्षा वार्ता बैठक आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई।बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के गृह सचिव अजय भल्ला और अमेरिका के रणनीति, नीति और योजना, आंतरिक सुरक्षा विभाग के अवर सचिव रॉबर्ट सिल्वर ने की। बैठक में दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने वर्तमान में जारी सहयोग की समीक्षा की और आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, समुद्री सुरक्षा, विमानन सुरक्षा, सीमा शुल्क प्रवर्तन और व्यापार सुरक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और मज़बूत बनाने एवं नवीन अवसरों की तलाश करने जैसे उपायों पर विचार-विमर्श किया।

दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि कानून प्रवर्तन में सहयोग, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला हासिल करने, विमानन सुरक्षा, खोजी सहयोग, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर आंतरिक सुरक्षा वार्ता के तहत मौजूदा उप-समूह आने वाले महीनों में अलग-अलग मिलेंगे ताकि इस दिशा में विचार-विमर्श किया जा सके और पता लगाया जा सके कि दोनो देशों के बीच जारी सहयोग को और मजबूत कैसे किया जाए।

Uttarakhand Uttarakhand

बैठक दोनों पक्षों के बीच जारी साझेदारी पर संतोष व्यक्त करने और आपसी हित के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय जुड़ाव और सहयोग में वृद्धि करने पर सहमत होने के साथ संपन्न हुई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

दोनों पक्ष इस वर्ष के अंत में मंत्रिस्तरीय आंतरिक सुरक्षा वार्ता आयोजित करने पर भी सहमत हुए।