अमर जवान ज्योति का राष्ट्रीय समर स्मारक में जल रही लौ के साथ विलय किया गया

नई दिल्ली

Uttarakhand

इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति का शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय समर स्मारक (एनडब्ल्यूएम) के साथ विलय कर दिया गया। एक संक्षिप्त समारोह में अमर जवान ज्योति का एक हिस्सा लिया गया और उसे इंडिया गेट से 400 मीटर दूर स्थित एनडब्ल्यूएम में जल रही लौ के साथ मिला दिया गया।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक स्वतंत्रता के बाद से हमारे वीर सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान का प्रमाण है। स्मारक में एक शाश्वत ज्‍योति है जो किसी सैनिक द्वारा अपना कर्तव्य निभाते हुए किए गए सर्वोच्च बलिदान का उदाहरण है और इस प्रकार उसे अमर बनाती है। इसके उद्घाटन के बाद से राष्ट्रीय दिवस समेत सभी श्रद्धांजलि समारोह केवल राष्ट्रीय समर स्मारक पर आयोजित किए जा रहे हैं ।

आज एक भव्य समारोह में अमर जवान ज्योति का पूरे सैन्य सम्मान के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शाश्वत ज्वाला में विलय कर दिया गया। इस समारोह की अध्यक्षता चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ चेयरमैन चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) एयर मार्शल बीआर कृष्णा एवीएसएम एससी ने की।

Uttarakhand Uttarakhand

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SKG91394V82Q.JPG

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/VJK_0095WFYS.JPG