भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर सीमाओं से परे भी शोक, नेपाल ने कुछ इस तरह किया याद

नई दिल्ली

Uttarakhand

सुरों की देवी लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से भारत समेत विश्व के कई देशों में शोक की लहर है। संगीत और कला प्रेमी उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं। इसी बीच, नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने लता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

नेपाल की राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

राष्टपति बिद्या देवी भंडारी ने लिखा- कई नेपाली गीतों को अपनी सुरीली आवाज से सजा चुकीं प्रसिद्ध भारतीय गायिका लता मंगेशकर के निधन की खबर से दुखी हूं। असाधारण प्रतिभा के धनी स्वर्गीय लता मंगेशकर को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। (धेरै नेपाली गीतलाई समेत आफ्नो सुमधुर आवाजले सजाउनु भएकी भारतकी प्रख्यात गायिका लता मङ्गेशकरको निधनको खबरले मलाई दुखी बनाएको छ। असाधारण प्रतिभाकी धनी दिवंगत लता मङ्गेशकरप्रति भावपूर्ण श्रद्धाञ्जली अर्पण गर्दछु)