दुःखद: प्रसिध्द फिल्‍मकार रवि टंडन का निधन, बेटी व अभिनेत्री रवीना टंडन के नोट ने सभी को कर दिया इमोशनल

मुंबई

Uttarakhand

जाने-माने फिल्म निर्माता और एक्‍ट्रेस रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि रवीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ की। रवीना के पिता का निधन 11 फरवरी को दोपहर में उनके घर पर ही हुआ। अचानक पिता के चले जाने से रवीना बहुत ही ज्यादा दुखी हैं। बता दें कि, रवीना टंडन ने ही अपने पिता की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की है।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

रवीना ने शेयर की खबर 
टंडन की बेटी, प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन ने इस खबर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने अपने दिवंगत पिता के साथ कुछ थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट कीं और भावुक करने वाला नोट लिखा, “आप हमेशा मेरे साथ चलोगे, मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी, मैं कभी जाने नहीं दूंगी। लव यू पापा। कई सितारों ने कमेंट सेक्शन में जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की। जूही चावला ने लिखा, “आपको और आपके परिवार रवीना के प्रति संवेदना.. उनकी आत्मा को शांति मिले 🙏🏻ओम शांति।” नम्रता शिरोडकर ने हाथ जोड़कर इमोजी शेयर की। उनकी मृत्यु की खबर के बाद, कुछ सितारों ने मुश्किल दौर में रवीना को अंतिम सम्मान देने के लिए मुंबई में रवीना के घर का रुख किया।