आज दिल्ली में योगी सरकार: पीएम मोदी से मिले योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी बोले- यूपी को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

नई दिल्ली

Uttarakhand

उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में हैं। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। इससे पहले योगी ने राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की।

रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास में पीएम मोदी से मिले। यह योगी यूपी जीत के बाद पहली मुलाकात थी। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में योगी 2.0 कैबिनेट की पूरी रुपरेखा तय की गई है। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता भी दिया है।

Uttarakhand Uttarakhand

मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘आज योगीजी से भेंट हुई। उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’। इसके बाद यह भी साफ हो गया है कि योगी ही यूपी के अगले सीएम होंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने संदेश में कहा कि, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, ‘आत्मनिर्भर भारत’ के शिल्पकार, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नदृष्टा आदरणीय प्रधानमंत्री जी से आज नई दिल्ली में स्नेहिल भेंट हुई। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार!