‘द कश्मीर फाइल्स’: PM नरेंद्र मोदी ने की अनुपम खेर स्टारर फिल्म की तारीफ, निर्माता बोले- इतना गर्व किसी फिल्म के लिए नहीं हुआ

हिमशिखर खबर ब्यूरो

अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फ‍िल्म द कश्मीर फाइल्स इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी कड़ी में एक और खबर सामने आ रही है। आजकल हर तरफ कश्मीर के मुद्दे पर बनी यह फिल्म छाई हुई है। हर कोई विवेक अग्न‍िहोत्री के निर्देशन में बनी इस फ‍िल्म की खूब तारीफ कर रहा है। आपको बता दें कि पब्ल‍िक ही नहीं बल्क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यह फ‍िल्म पसंद आई है। हाल ही डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, प्रड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और ऐक्ट्रेस पल्लवी जोशी पीएम मोदी से मिले। मोदी ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के साथ-साथ फिल्म की टीम की तारीफ की। सोशल मीडिया पर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम और प्रधानमंत्री की तस्वीर जबरदस्त वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) के प्रोड्यूसर अभ‍िषेक अग्रवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ टीम की फोटोज शेयर की हैं। डायरेक्टर विवेक अग्न‍िहोत्री ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं बहुत खुश हूं क‍ि अभ‍िषेक ने भारत के इस चुनौती भरे सच को दिखाने की हिम्मत दिखाई.

वहीं प्रोड्यूसर अभ‍िषेक अग्रवाल ने पीएम संग फोटोज शेयर कर लिखा है- ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलना सुखद अनुभव रहा।#TheKashmirFiles के लिए उनका एप्रीस‍िएशन और अच्छे शब्द इसे और भी खास बनाता है। हमें इससे पहले किसी फिल्म को प्रोड्यूस करने में इतना गर्व महसूस नहीं हुआ। धन्यवाद मोदी जी…’।

आपको बता दें कि यह फिल्म हर दिन कमाई का अलग ही रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की डिमांड देखते हुए अब इसकी टाइमिंग भी बढ़ा दी गई है। तरण आदर्श के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाल मचा दी है। पहले ही वीकेंड में इस फिल्म ने जबरदस्त छलांग लगाई है। अब तक इस मूवी ने लगभग 14 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखी ये बात

अनुपम खेर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘लोगों का प्यार, कश्मीरी हिंदुओं के आंसू, @vivekagnihotri का धैर्य/साहस, #TheKashmirFiles की पूरी टीम की मेहनत और सबसे ऊपर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद।सच की जीत कभी ना कभी तो होनी थी! 32 साल बाद ही सही!🙏🙏