भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत चुने गए प्रोटेम स्पीकर

देहरादून

Uttarakhand

उत्‍तराखंड की चौथी विधासभा का विघटन होने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्‍यपाल की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है।

गौरतलब है कि राज्‍य की पांचवीं विधानसभा के लिए विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। जिसका परिणाम 10 मार्च को आया था।

इन चुनावों में भाजपा ने 47 सीटों और कांग्रेस ने 19 व अन्‍य ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। संभावना जताई जा रही है कि राज्‍य में नई सरकार का गठन होली के बाद हो सकता है।

Uttarakhand Uttarakhand

नवगठित विधानसभा के लिए बंशीधर भगत चुने गए प्रोटेम स्पीकर

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

वहीं उत्तराखंड की नवगठित विधानसभा के ल‌िए प्रोटेम स्पीकर चुन लिए गए हैं। राज्यपाल लेज. गुरमीत सिंह (सेनि) ने भाजपा के वरिष्‍ठ और नवनिर्वाचित विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। बता दें कि प्रोटेम स्‍पीकर ही नए विधायकों को शपथ दिलवाता है।