फूलदेई लोकपर्व: सज धज कर फूलों की टोकरी लेकर बच्चे पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, सीएम धामी ने बच्चों को उपहार भेंट किये

देहरादून

Uttarakhand

वसंत ऋतु के स्वागत का लोक पर्व फूलदेई आज सोमवार से शुरू हो गया है। चैत्र संक्रांति को मनाया जाने वाला यह पर्व प्रकृति व मानव के बीच जुड़ाव को दर्शाता है। बच्चे घर की देहरी को प्योली बुरांश सरसों आडू आदि रंगबिरंगे फूलों से सजा रहे हैं। सुबह-सुबह ही बच्चे हाथों में फूलों की टोकरी लेकर लोगों के घरों की देहरी में फूल डालने निकल पड़े हैं।

देहरादून में कुछ बच्चे सीएम आवास पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया। मुख्यमंत्री ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की। उन्होंने अपने आवास पर पहुंचे बच्चों को उपहार भेंट किये।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

आज पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ लोकपर्व फूलदेई मनाया। इस दौरान फूलदेई एवं विभिन्न मंगल गीतों के गायन द्वारा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को देवभूमि उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।