द कश्मीर फाइल्स: अक्षय कुमार ने द कश्मीर फाइल्स पर किया पोस्ट, कही ये बात

हिमशिखर खबर ब्यूरो

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों देशभर में छाई हुई है। अनुपम खेर स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को देखने भारी तादात में भीड़ सिनेमाघरों में पहुंच रही है। मूवी को मिलने वाले रिस्पॉन्स से मेकर्स और कास्ट काफी खुश है। अनुपम खेर ने लोगों का शुक्रिया अदा करने के लिए एक पोस्ट किया था। जिस पर इसको रीट्वीट करके अक्षय कुमार ने भी मैसेज लिखा है। 

अक्षय कुमार ने लिखा, “मैं ‘द कश्मीर फाइल्स’ में आपकी परफॉर्मेंस के बारे में पूर्ण रूप से अविश्वसनीय बातें सुन रहा हूँ। दर्शकों को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में लौटते हुए देखना अद्भुत है। आशा है कि मैं जल्द ही इस फिल्म को देखूँगा। जय अम्बे।”

अनुपम खेर ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के हिट होने वाला पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वो भगवान शिव की वेशभूषा में दिख रहे हैं। असल में ये उनकी फिल्म का ही एक दृश्य है। साथ ही वरिष्ठ अभिनेता ने लिखा था, “लोगों का प्यार, कश्मीरी हिन्दुओं के आँसू, विवेक अग्निहोत्री का धैर्य व साहस, ‘द कश्मीर फाइल्स’ की पूरी टीम की मेहनत और सबसे ऊपर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद। सच की जीत कभी न कभी तो होनी ही थी। 32 साल बाद ही सही।”