यूपी में सरकार बनाने का शुभ मुहूर्त तय: 25 मार्च शाम 4 बजे होगा योगी का ‘राजतिलक’, पीएम मोदी सहित भाजपा शासित राज्यों के सीएम होंगे शामिल

लखनऊ

Uttarakhand

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए इत‍िहास रच दिया है। ऐसे में योगी आदित्‍यनाथ दोबारा मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। इसी क्रम में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरे जोर शोर से हो रही हैं। पहले बताया जा रहा था कि 21 मार्च को योगी आदित्यनाथ सीएम पद की शपथ लेंगे, लेकिन अब खबर मिल रही है कि यह कार्यक्रम 25 मार्च को शाम 4 बजे  होगा। इसे ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से शुभ मुहूर्त बताया जा रहा है। कई मायनों में योगी आदित्‍यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह काफी खास होगा। इस समारोह में कोई कमी न रहे इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता और अधिकारी दिन रात जुटे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

वहीं, 200 से ज्यादा VVIP की एक लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। समारोह में विपक्ष के नेताओं को भी निमंत्रण दिया जाएगा। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, मायावती समेत विपक्ष के कई नेताओं को निमंत्रण भेजा जाएगा। योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।

मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर योगी की पार्टी नेतृत्व के साथ मंत्रणा हो चुकी है।
मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर योगी की पार्टी नेतृत्व के साथ मंत्रणा हो चुकी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।
CM योगी का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम में होगा।

15 पुराने मंत्रियों को फिर मिलेगी जगह

योगी कैबिनेट में करीब 15 पुराने मंत्रियों को जगह मिलना तय बताया जा रहा है। इनमें सबसे अहम नाम केशव प्रसाद मौर्य का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *