उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन: 20 मार्च को मिल सकता है इसका जवाब

देहरादून।

Uttarakhand

उत्तराखंड में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सबसे बड़ा सवाल है। इस सवाल का जवाब प्रदेश के लोगों को 20 मार्च को मिलने की संभावना है। अब सभी की निगाहें भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर टिक गई हैं, जो अगले मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय लेगी। आज शनिवार को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अहम बैठक होने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज सीएम का चयन कर लिया जाएगा, इसके बाद 20 तारीख को विधायक दल की बैठक बुुुुलाई गई है।

बताते चलें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद अब सूबे की पांच लोकसभा सीट पर जीत के समीकरण का खाका तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि नया मुख्यमंत्री और कैबिनेट का निर्णय का आधार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव होगा। ऐसे में समीकरण में जो भी उम्मीदवार फिट होंगे, उन्हें ही मुख्यमंत्री और मंत्री पद दिया जाएगा। लिहाजा, पूर्व के अनुभवों के आधार पर कहा जा सकता है कि पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर सीएम के चेहरे को लेकर चौंका सकते हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

मुख्यमंत्री का चेहरा सामने ना आने की वजह

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

होली से 8 दिन पहले के समय को होलाष्टक कहा जाता है। इस समय में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। यही वजह है कि शपथ ग्रहण के लिए भी होली के बाद का समय चुना गया है। होलाष्टक के बाद ही किसी भी तरह का शुभ काम किया जाता है। होलाष्टक खत्म हो गया है। अब मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा, विधायक दल की बैठक और शपथ समारोह का दिन फाइनल किया जाएगा।