उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन: 20 मार्च को मिल सकता है इसका जवाब

देहरादून।

Uttarakhand

उत्तराखंड में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सबसे बड़ा सवाल है। इस सवाल का जवाब प्रदेश के लोगों को 20 मार्च को मिलने की संभावना है। वहीं, सभी की निगाहें भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर भी टिकीं हैं, जो अगले मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय लेगी। आज शनिवार को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अहम बैठक होने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज सीएम का चयन कर लिया जाएगा, इसके बाद 20 तारीख को विधायक दल की बैठक हो सकती है।

बताते चलें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद अब सूबे की पांच लोकसभा सीट पर जीत के समीकरण का खाका तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि नया मुख्यमंत्री और कैबिनेट का निर्णय का आधार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव होगा। ऐसे में समीकरण में जो भी उम्मीदवार फिट होंगे, उन्हें ही मुख्यमंत्री और मंत्री पद दिया जाएगा।

चौंका सकते हैं मोदी-अमित शाह

Uttarakhand Uttarakhand

पूर्व के अनुभवों के आधार पर कहा जा सकता है कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर सीएम के चेहरे को लेकर चौंका सकते हैं। हो सकता है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व राज्य में सीएम के रूप में किसी नए चेहरे को सामने लाए। उत्तराखंड में पहले भी पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाकर भाजपा नेतृत्व ने सभी को हैरान कर दिया था। इससे पहले भी मोदी व शाह की जोड़ी कई ऐसे निर्णय ले चुकी है, जिन्होंने सभी को चौंकाया है।

मुख्यमंत्री का चेहरा सामने ना आने की वजह

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

होली से 8 दिन पहले के समय को होलाष्टक कहा जाता है। इस समय में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। यही वजह है कि शपथ ग्रहण के लिए भी होली के बाद का समय चुना गया है। होलाष्टक के बाद ही किसी भी तरह का शुभ काम किया जाता है। होलाष्टक खत्म हो गया है। अब मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा और शपथ समारोह का दिन फाइनल किया जाएगा।