चार धाम यात्रा 2022: गंगाजी की डोली मुखबा से गंगोत्री के लिए हुई रवाना

गंगोत्री

Uttarakhand

उत्तरकाशी जिले के मुखबा गांव से मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। गंगा के मायके मुखबा से मां गंगा की उत्सव डोली विधि विधान पूजा अर्चना के साथ ठीक 12.15 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। आर्मी बैंड की धुन पर सैकड़ों की संख्या में भक्त उत्सव डोली संग धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान मुखबा गांव में मां की विदाई पर भक्तगण भावुक हो गए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मुखबा में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए। मां गंगा की उत्सव डोली आज रात्रि विश्राम भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में करने के बाद सुबह ठीक 7 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। जिसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ ठीक 11.15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन को खोल दिए जायेंगे।