चार धाम यात्रा: बाबा केदार की डोली ने किया धाम प्रस्थान

उखीमठ:

Uttarakhand

श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया. डोली को धाम रवाना करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा. कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद बाबा केदार के प्रति आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. बाबा को विदा करते समय भक्तों की आंखें नम थीं.

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

दरअसल, 6 माह शीतकाल के दौरान भगवान ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में प्रवास करते हैं. ग्रीष्मकाल आते ही तय तिथि पर बाबा केदार की डोली केदारनाथ के लिए रवाना हो जाती है. इसी परंपरानुसार भगवान केदार की चल विग्रह मूर्ति आज रात गुप्तकाशी, मंगलवार को फाटा और 4 मई को गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करेगी. 5 तारीख को डोली केदारनाथ पहुंचेगी और 6 मई को सुबह बाबा केदार के कपाट खोल दिए जाएंगे.