टिहरी: सीएमओ के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टर, वेतन रोका और मांगा स्पष्टीकरण

नई टिहरी

Uttarakhand

चारधाम यात्रा को देखते हुए अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय जैन ने आज जाखनीधार तथा देवप्रयाग ब्लाक के चिकित्सालयओ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में भारी अव्यवस्था मिली।

इस दौरान नंदगाँव में ९:३० तक फ़ार्मेसिस्ट उपस्थित नहीं थे, उनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए। पेटब में डॉक्टर सात दिन से बिना सूचना अनुपस्थित थे, उनका बेतन रोकने के आदेश दिए। खन्दोगी तथा अंजनी सैंड में सभी उपस्थित थे। जामनिखाल में डॉक्टर अनुपस्थित थे, उनका वेतन रोकने के आदेश दिए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

सा. स्वा. केंद हिंडोलाखाल के प्रभारी चिकित्साअधिकारी बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय से ग़ायब थे’, उनका स्पस्टीकरण तलब किया गया। सा. स्वा. केंद देवप्रयाग में सभी उपस्थित थे । ग़ज़ा चिकित्सालय में डॉक्टर बिना सूचना मुख्यालय से अनुपस्थित थी, उनका स्पस्टीकरण माँगा गया, सभी को हिदायत दो गयी बिना पूर्व सूचना कोई भी चिकित्सालय ना छोड़े अन्यथा उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्यबाही अमल में लाई जाएगी।