SDRF ने टिहरी झील किनारे दलदल में फंसे व्यक्ति की बचाई जान

उत्तरकाशी

Uttarakhand

उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ बल्डोगी के पास एक व्यक्ति भागीरथी नदी के किनारे रेतीले दलदल में फंस गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस,एनडीआरएफ और क्यूआरटी की संयुक्त टीम ने व्यक्ति को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दलदल में गर्दन तक धंसे व्यक्ति को सकुशल निकाल लिया गया।

शनिवार सुबह टिहरी झील में एक व्यक्ति दलदल में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच व्यक्ति को बचाने के लिए ग्रामीणों की मदद से रस्सी फेंककर प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन सफलता नहीं मिली।

Uttarakhand Uttarakhand

सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहाँ रेस्क्यू कार्य हेतु राजस्व, पुलिस, NDRF आदि टीमें पूर्व से प्रयासरत थी। सभी मिलकर व्यक्ति को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे, परन्तु कोई सफलता प्राप्त नही हो रही थी ।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

तपती धूप में जैसे जैसे समय बीत रहा था वैसे वैसे दलदल में फंसे हुए व्यक्ति के प्राणों का खतरा भी बढ़ता जा रहा था। जब किसी भी तरीके से उक्त व्यक्ति तक पहुंच नही बनाई जा सकी तब SDRF रेस्क्यू टीम के जवान बिना वक़्त गवाये एक कुशल योद्धा की तरह दलदल में स्वयं उतर गए व अत्यंत विषम परिस्थितियों में बदहवास हुए व्यक्ति तक अपनी कुशल तकनीक अपनाकर पहुंच बनाई गई। करीब डेढ़ घण्टे की कड़ी मशक्कत के उपरांत एसडीआरएफ टीम द्वारा दलदल में फंसे व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया व उचित उपचार हेतु नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया।