कोरोना संक्रमित सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगाराम हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली। 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोरोना संबंधी समस्याओं के चलते गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और अस्पताल में उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में सोनिया गांधी को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई थी। इसके ठीक बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सामने आई।