केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी पहुँचे चोपड़ियाल गांव, वैलनेस और हेल्थ सेंटर का भ्रमण कर लाभार्थियों से भी करेंगे बातचीत

नई टिहरी। 

Uttarakhand

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी आज दो दिवसीय टिहरी दौरे पर पहुँच गए हैं। केंद्रीय मंत्री चोपड़ियाल गांव में वैलनेस और हेल्थ सेंटर का भ्रमण करने के साथ ही अस्पताल के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का चंबा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक किशोर उपाध्याय, विनोद कंडारी, संदीप रावत, सुशील कुमार बहुगुणा सहित कई कार्यकर्ता थे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जोशी चोपड़ियाल गाँव पहुँच गए हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

बताते चलें कि ग्रामीण क्षत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए हैं, जिसमें लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई जाती है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी चंबा के चोपड़ियाल गाँव में स्थित वैलनेस और हेल्थ सेंटर का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान अस्पताल से स्वास्थ्य सुुुुुविधा लेने  वाले लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand