National Herald: साढ़े 8 घंटे की पूछताछ के बाद ED ऑफिस से निकले राहुल

नई दिल्ली

नेशनल हेराल्ड से जुड़े एक मामले में राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ की। सोमवार को जांच एजेंसी और राहुल गांधी  के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला करीब साढ़े 8 घंटे तक चला। इस दौरान उनसे दो चरणों में पूछताछ की गई। पहले दौर की पूछताछ के बाद राहुल गांधी अस्पताल में भर्ती अपनी मां सोनिया गांधी से मिलने गए और वापस आकर फिर ED के सवालों का जवाब दिया। रिपोर्ट के मुताबिक ED ने राहुल गांधी को मंगलवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।