बर्थडे पर मां से मिले PM मोदी: मां के पैर धोए फिर पानी आंखों से लगाया, उन्हें शॉल ओढ़ाकर पूजा भी की

नई दिल्ली

Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी मां हीराबेन के जन्मदिन पर अहमदाबाद पहुंचे हैं। PM ने अपनी मां के पैर धोए, उसके बाद उस पानी को आंखों से लगाया। मोदी ने अपनी मां के साथ बैठकर पूजा की, उन्हें शॉल ओढ़ाया और उनका आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी की मां ने भी जन्मदिन पर मिलने पहुंचे बेटे का मुंह मीठा कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी (Heeraben 100th birthday) 100 साल की हो गईं। मां का सौवां जन्‍मद‍िन पीएम मोदी की जिंदगी में भी खास है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ”मां, ये सिर्फ एक शब्द नहीं है, जीवन की वो भावना है, जिसमें स्नेह, धैर्य, विश्वास, कितना कुछ समाया है। मेरी मां, हीराबा आज 18 जून को अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं, उनका जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है। मैं अपनी खुशी और सौभाग्य साझा कर रहा हूं।”

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand