उत्तरकाशी: गहरी खाई में स्कूटी गिरने से तीन की मौत

उत्तरकाशी

Uttarakhand

उप तहसील धौंतरी के रातलधार श्रीकालखाल मोटर मार्ग पर एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूटी सवार तीन की मृत्यु हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भेजा गया है।

दोपहर करीब एक बजे उत्तरकाशी के पोखरियाल गांव श्रीकालखाल से मुखेम जा रही स्कूटी रातधार के निकट करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार तीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Uttarakhand Uttarakhand

गहरी खाई से तीनों के शव रेस्क्यू करने में लंबगांव थाना पुलिस, उत्तरकाशी थाना पुलिस व राज्य आपदा मोचन बल की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरकाशी जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

हादसे में मरने वालों में हर्ष लाल (35) पुत्र शांति लाल निवासी पोखरियाल गांव उत्तरकाशी, मोहन लाल (40) पुत्र फगणदास व सोहन लाल (38) पुत्र फगणदास निवासी मुखेम पट्टी उपली रमोली, टिहरी गढ़वाल हैं।