राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

मुंबई

Uttarakhand

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के कोरोना संक्रमित होने की खबर है। उन्हें फिलहाल एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी तबियत कैसी है और कोविड के लक्षण हैं या नहीं इसे लेकर कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

राज्य में इस समय उद्धव सरकार की दिक्कतें कम होती नहीं दिख रही हैं। सत्तारूढ़ शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बुधवार को दावा किया कि उनके साथ 40 बागी विधायक असम के गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। गुवाहाटी एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा, यहां 40 विधायक मेरे साथ मौजूद हैं। अतिरिक्त 10 विधायक जल्द ही मेरे साथ जुड़ेंगे। मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि हम दिवंगत बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना को जारी रखने के इच्छुक हैं।