राष्ट्रपति चुनाव: एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शिव मंदिर में झाड़ू लगाकर पूजा-अर्चना की

हिमशिखर खबर ब्यूरो।

Uttarakhand

विगत 20 जून मंगलवार को राष्ट्रपति पद  की उम्मीदवार घोषित होने के एक दिन बाद द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के रायरंगपुर के शिव मंदिर में पहुंच कर साफ-सफाई कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने खुद झाड़ू लगाया और स्वच्छता का संदेश भी दिया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

भाजपा ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके नाम की घोषणा की थी। एनडीए की ओर से प्रत्याशी घोषित की गई द्रौपदी मुर्मू छह साल तक झारखंड की राज्यपाल रही हैं। मुर्मू के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने उन्हें चौबीस घंटे जेड प्लस सुरक्षा कवर मुहैया कराया है। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) अब हर समय उनकी सुरक्षा में तैनात रहेगी।