उत्तरकाशी में डंपर खाई में गिरने से एक की मौत, दो घायल

उत्तरकाशी

Uttarakhand

चिन्यालीसौड़ के बल्डोगी-जोगत मोटर मार्ग पर देर रात्रि एक डंपर वाहन बल्डोगी के पास खाई में गिर गया। इससे उसमें सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है।

बल्डोगी-जोगत मोटर मार्ग पर देर रात्रि 2:00 बजे एक डंपर वाहन बल्डोगी के पास रोड से नीचे लगभग 30 मीटर गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 3 लोग सवार थे। इस हादसे में 1 व्यक्त्ति की  घटनास्थल पर मृत्यु एवं 02 घायल  हुये घायलों को CHC चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है।

Uttarakhand Uttarakhand

मृतक का नाम सतीश पुत्र श्याम सिंह उम्र 38 वर्ष है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

घायलों में करण सिंह पुत्र जीत सिंह पवार उम्र 30 वर्ष निवासी धरासू बड़ेथी उत्तरकाशी,  रोशन लाल पुत्र सत्य लाल निवासी बड़ेथी उत्तरकाशी हैं।