महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश के क्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के 02 अनुवादकों एवं 08 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Uttarakhand

इस सम्बन्ध में जारी आदेश में पदोन्नत कार्मिकों को वर्तमान तैनाती जनपद/कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं। इनके स्थानान्तरण/ अन्यत्र तैनाती के आदेश बाद में निर्गत किये जायेंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

जिन कार्मिकों को सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है उनमें दीपा रानी गौड़, दिनेश कुमार, गोविन्द सिंह बिष्ट, गिरिजा शंकर जोशी, अजनेश राणा, मनोज कुमार सती, वीरेन्द्र सिंह राणा, ज्योति सुन्दरियाल, अहमद नदीम तथा जानकी देवी शामिल हैं।