ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बह्मपुरी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, रेस्क्यू जारी

ऋषिकेश:

Uttarakhand

ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर नीर गड्डू के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है. कार में 6 लोग सवार थे. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सूचना पर तत्काल ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया.

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

कार में सवार सभी लोग बदरीनाथ धाम के लिए जा रहे थे. ब्रह्मपुरी श्री राम तपस्थली आश्रम के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. तीन घायलों को रेस्क्यू कर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेज दिया गया है. जबकि हादसे में कार सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है.