अंकिता भण्डारी केस: तीन गिरफ्तार, जल्द होगा खुलासा

पौड़ी

Uttarakhand

यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर स्थित रिसार्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी के साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

बताते चलें कि ग्राम श्रीकोट, पट्टी नादलस्यूँ, पौड़ी गढ़वाल निवासी 19 वर्षीय अंकिता भण्डारी की गुमशुदगी के सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल द्वारा उपरोक्त मुकदमा कल दिनांक 22 सितम्बर को राजस्व पुलिस से थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को स्थानान्तरित किया गया।

Uttarakhand Uttarakhand

मामले की गंभीरता को देखते हुए लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अन्दर मुख्य अभियुक्त वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित सहित 02 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर केस वर्कआउट कर लिया गया है। विस्तृत जानकारी से शीघ्र अवगत कराया जाएगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand