विधानसभा में भर्ती घोटाले मामले में बड़ी खबर: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बैक डोर 228 नियुक्तियां की रद, सचिव निलंबित

उत्तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में कोटिया जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट गुरुवार देर रात्रि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को सौंप दी है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि समिति ने नियुक्तियां रद्द करने की संस्तुति की है। नियुक्तियां रद्द करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। 228 नियुक्तियों को रद्द करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 


देहरादून।

उत्‍तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच रिपोर्ट कोटिया जांच समिति द्वारा गुरुवार को देर रात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को सौंप दी है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुक्रवार को समिति की जांच रिपोर्ट की जानकारी दी। उन्‍होंने 480 में से 228 नियुक्तियां रद कर दी हैं। उन्‍होंने सचिव मुकेश सिंंघल को भी निलंबित कर दिया है।

समिति ने नियुक्तियां रद करने का प्रस्‍ताव सौंपा है। समिति द्वारा नियमों के खिलाफ हुई नियुक्तियों को रद करने की सिफरिश गई है।