लापता रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हुई हत्या, भाजपा नेता के बेटे समेत तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

पौड़ी

Uttarakhand

यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर स्थित रिसॉर्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित पुलकित भाजपा नेता विनोद आर्य का पुत्र है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने कई राज उगले हैं।

पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। पुलिस और एसडीआरएफ चीला नहर क्षेत्र  में तलाशी अभियान चला रही है।

Uttarakhand Uttarakhand

ग्राम श्रीकोट, पट्टी नादलस्यूं, पौड़ी गढ़वाल निवासी (19 वर्षीय) अंकिता भण्डारी की गुमशुदगी के सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने उपरोक्त मुकदमा 22 सितम्बर को राजस्व पुलिस से थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को स्थानान्तरित किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अन्दर मुख्य अभियुक्त वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित सहित 02 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर केस वर्कआउट कर लिया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand