पंचतत्व में विलीन हुई अंकिता भंडारी, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

श्रीनगर

Uttarakhand

अंकिता भंडारी को आज रविवार को नम आंखों से विदाई दी गई। श्रीनगर के आईटीआई घाट उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बेहद गमगीन माहौल में अंकिता के बड़े भाई ने बहन की चिता को मुखाग्नि दी।इस दौरान घाट पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। हालात ये हुए कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में मुश्किल हो रही थी।

अंकिता का शव मोर्चरी से एंबुलेंस में लाया गया। इस दौरान उनके पिता और भाई भी साथ थे। एनआईटी घाट पर पुलिस का भारी बल मौजूद था।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

चूंकि अंकिता के शव को सूर्यास्त से पहले ही घाट तक पहुंचाया जाना जरूरी था लिहाजा बेहद तेजी से अंकिता के शव को लेकर घाट तक पहुंचाया गया। अंतिम संस्कार के लिए पहले सी ही तैयारियां कर ली गईं थीं। शव को तुरंत ही चिता पर रखा गया और इसके बाद अन्य धार्मिक क्रियाओं के बाद अंकिता के भाई ने उन्हे मुखाग्नि दी।