टिहरी: जाखणीधार ब्लॉक की नवविवाहिता महिला लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार, केस रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग

हिमशिखर ब्यूरो
नई टिहरी।

Uttarakhand

टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवाकोट लग्गा कोडधाल्डा से एक नवविवाहिता महिला पिछले 5 दिनों से लापता चल रही है। महिला के ससुर रामचंद्र कुड़ियाल की ओर से 24 सितंबर को राजस्व उपनिरीक्षक चौकी नवाकोट में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 सितंबर से उनकी बहू आंचल पत्नी रविंद्र कुड़ियाल सुबह 10 बजे से घर से गायब है। उसका मोबाइल भी बंद चल रहा है। उस वक्त वे और उनकी पत्नी खेत में काम करने गए थे। घर लौटने पर बहू घर में नहीं मिली। दो माह पूर्व बेटे की शादी हुई थी और वह चंडीगढ़ में होटल में नौकरी करता है। इस मामले में बीते सोमवार को ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद रतूड़ी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति प्रसाद भट्ट सहित ग्रामीणो ने तहसीलदार प्रताप सिंह से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी और मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराने की मांग की है।