टिहरी: पति, सास, ससुर सहित पांच लोग गिरफ्तार, एक फरार, पुलिस ने गांव में दी दबिश

हिमशिखर ब्यूरो

Uttarakhand

थत्यूड़। दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

यहां बता दें कि 24 सितंबर को कंड़ीसौड़ तहसील क्षेत्र के नगुण पट्टी के जामणी गांव से 50 दिन से गायब चल रही सरस्वती देवी का कंकाल गांव के जंगल में झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ मिला था। महिला की शिनाख्त परिजनों ने उसके कपड़ों से की है। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीते दिन ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। सिंजल गांव निवासी मृतक महिला के पिता विजय सिंह ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हैं पुलिस सिंह उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की थी। इस मामले में पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने सरस्वती के पति गबर सिंह, ससुर, सास, जेठ, जेठानी और ननद के पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। तहरीर में कहा गया था कि सरस्वती की शादी अक्टूबर 2019 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

थत्यूड़ थानाध्यक्ष मनीष नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति, सास, ससुर, जेठ और ननंद के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मृतका की जेठानी घर पर नहीं मिली उसकी तलाश की जा रही है।