बिग ब्रेकिंग: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सरकार ने 4 फीसदी बढ़ाया डीए

नई दिल्ली

Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 1 जुलाई, 2022 से महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत में 4 फीसद की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। देश में लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 61 लाख से अधिक पेंशनभोगी हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई अन्‍य फैसले भी लिए गए।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने जून, 2022 को समाप्त होने वाली अवधि के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के 12 महीने के औसत में प्रतिशत वृद्धि के आधार पर 01 जुलाई 2022 से देय केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को चार प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी है।

केन्द्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी क्रमश: महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की बढ़ी हुई राशि के लिए दिनांक 01 जुलाई 2022 से हकदार हो जायेंगे।

Uttarakhand Uttarakhand

केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस वृद्धि के कारण प्रति वर्ष 6,591.36 करोड़ रुपये और वित्तीय वर्ष 2022-23 (यानी जुलाई, 2022 से लेकर फरवरी, 2023 तक की आठ महीने की अवधि) में 4,394.24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने का अनुमान है।

पेंशनभोगियों को महंगाई राहत में इस वृद्धि के कारण प्रति वर्ष 6,261.20 करोड़ रुपये और वित्तीय वर्ष 2022-23 (यानी जुलाई, 2022 से लेकर फरवरी, 2023 तक की आठ महीने की अवधि) में 4,174.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने का अनुमान है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों के कारण राजकोष पर संयुक्त रूप से प्रति वर्ष 12,852.56 करोड़ रुपये और वित्तीय वर्ष 2022-23 (यानी जुलाई, 2022 से लेकर फरवरी, 2023 तक की आठ महीने की अवधि) में 8,568.36 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।