देश को मिला नया CDS: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे देश के नए CDS, उत्तराखंड के रहने वाले हैं चौहान

देश के पहले सीडीएस, जनरल विपिन रावत की हेलीकॉप्‍टर हादसे में हुए मौत के करीब 9 माह बाद लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान की इस पद पर नियुक्ति की गई है।


नई दिल्ली

Uttarakhand

केंद्र सरकार ने आज नए सीडीएस की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया है। वह भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने ये जानकारी दी है। ले. जनरल (रि) अनिल चौहान की गोरखा राइफल से सेना में एंट्री हुई थी। वह पीओके में बालाकोट स्ट्राइक की प्लानिंग में भी शामिल थे और पिछले साल ही रिटायर हुए हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बता दें कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान उत्तराखंड के गढ़वाल से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, इससे पहले भारतीय सेना के प्रथम सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत थे। जो उत्तराखंड के ही रहने वाले थे। जिनकी एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना मौत हो गई थी। जिसके बाद से यह पद खाली चल रहा था।